खट्टी डकार की समस्या में आराम पाने के घरेलू तरीके, गले में जलन से भी मिलेगी राहत

खट्टी डकार की समस्या में आराम पाने के घरेलू तरीके, गले में जलन से भी मिलेगी राहत

सेहतराग टीम

जब कभी भी खाने-पीने लरपरवाही होती है तो कुछ आम समस्याएं होने लगती हैं। जैसे कि खट्टी डकार आना और इस कारण गले में तेज जलन होने लगती है। वैसे तो यह आम समस्या है। अमूमन हर कोई कभी न कभी इस समस्या का शिकार हो जाता है। वैसे तो कई तरीके हैं जिससे लोग इस समस्या का समाधान करते हैं। लेकिन कुछ घरेलू तरीकों जिनसे आप तुरंत घर पर बड़ी आसानी से खट्टी डकार की समस्या छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में...

पढ़ें- कब्ज को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्द होगा आराम

खट्टी डकार से छुटकारा पाने के घरेलू तरीके:

  1. अगर आपको खट्टी डकार की समस्या सुबह के समय हो रही है तो आप तुरंत एक गिलास नींबू पानी पिएं। लेकिन अगर इस नींबू पानी में काला नमक मिलाकर पिएंगे तो आपको आराम जल्दी मिलेगा और मुंह का स्वाद भी अच्छा होगा।
  2. अगर यह समस्या दोपहर के समय हो रही हो तो आप मीठी दही का सेवन करें। दही खाने से आपको पेट में ठंडक का अहसास होगा और खट्टी डकारों की समस्या से तुरंत राहत भी मिलेगी। दरअसल दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो आपके पेट को ठंडा और पाचन को सही करने का काम करता है। इससे शरीर में एसिड बनना कम हो जाता है और आपको खट्टी डकारों से राहत मिलती है।
  3. अगर खट्टी डकार आने की समस्या रात के समय हो रही हो तो आपको नींबू पानी पीना और दही खाना दोनों ही नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप सौंफ के साथ मिश्री का सेवन करें। सौंफ पाचन को बेहतर बनाती है और एसिड बनने की प्रक्रिया को रोकती है। इसके साथ ही पेट में गैस नहीं बनने देती। वहीं मिश्री पेट को ठंडक देती है और स्वाद को बेहतर बनाती है। आप खाना खाने के बाद नियमित रूप से एक चम्मच सौंफ को आधा चम्मच मिश्री के साथ खा सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

ये 15 घरेलू तरीके तुरंत देंगे पेट साफ न होने की समस्या का समाधान

पेट में कीड़े की वजह से हो सकता है घाव, ये आसान घरेलू तरीके हैं पक्का इलाज

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।